पांच मेडिकल स्टोर और दो क्लीनिक पर रेड, किए सील

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पांच मेडिकल स्टोर और दो क्लीनिक पर छापामारी की गई। इस दौरान भारी अनियमितताएं पाई गई। जिस पर इन्हें सील कर दिया गया। यह कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस ने संयुक्त रूप से की। मेडिकल स्टोरों और क्लीनिकों पर नशीली दवाएं बेचे जाने की सूचना मिली थी। टीम ने कुल पांच मेडिकल स्टोर और दो क्लीनिकों को बंद कराते हुए इन पर ताले जड़ दिए। छापामार कार्रवाई से शहर के मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप मचा रहा।

नशीली दवा बिक्री की सूचना पर रेड

हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की ओर से जनपद में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। मेडिकल स्टोरों और क्लीनिकों पर नशीली दवाएं बेचे जाने की सूचना मिली थी। अभियान के तहत रोशनाबाद क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों और क्लीनिकों पर जांच की गई। रेड की सूचन से कई मेडिकल स्टोर संचालक शटर बंद कर भाग निकले। दर्जनों मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। कहीं भी नशीली दवाएं बरामद नहीं हुईं।

पुलिस को सौंपी चाबियां

तीन मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट, लाइसेंस और पंजीकरण के दस्तावेज नहीं मिले। टीम को देखकर दो मेडिकल संचालक दुकान बंद कर भाग निकले। इस पर टीम ने पांचों मेडिकल स्टोर पर ताला लगाकर बंद कर दिया। इनकी चाबियां पुलिस के सुपुर्द कर दीं हैं।

दो क्लीनिक किए सील

इनके अलावा, दो क्लीनिकों पर भी जांच की गई। यहां भी नशीली दवाएं नहीं मिली। लेकिन भारी अनियमितता पाई गई हैं। क्लीनिक संचालक सीएमओ की ओर से जारी सर्टिफिकेट नहीं दिखा पाए। उनके पास पंजीकरण भी नहीं मिला। इस पर दोनों क्लीनिकों को भी सील कर दिया गया।

मेडिकल संचालकों को हिदायत

ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि सभी संचालकों को वैध कागजात और लाइसेंस के बिना मेडिकल स्टोर न खोलने की हिदायत दी गई है। किसी भी मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बरामद नहीं हुई। अनियमितताएं मिलने पर पांच मेडिकल स्टोर और दो क्लीनिक बंद कराए गए हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत