Drugs सप्लाई करने के आरोपी दो युवक Arrest, 11 डिब्बे मिले

सीकर (राजस्थान)। Drugs सप्लाई करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को Arrest कर लिया गया है। खेतड़ी नगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बता दें कि दोनों आरोपी पुलिस कार्रवाई के दौरान बबाई में बाइक व नशीले कैप्सूल के डिब्बे छोडक़र भाग गए थे। थानाधिकारी गोपालसिंह थालौर ने बताया कि क्षेत्र में अवैध संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

11 डिब्बे छोडक़र भागे आरोपी

पुलिस को सूचना मिली कि खेतड़ी की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आ रहे हैं। इनके पास अवैध नशीला पदार्थ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बबाई के पास नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान काले रंग की बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया।

बाइक पर सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। दोनों अपनी मोटरसाइकिल और एक बैग छोडक़र भाग गए। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें 11 डिब्बे पाए गए। इन डिब्बों में कैप्सूल मिले। जांच के बाद पता चला कि डिब्बों में मिले कैप्सूल अवैध नशीली दवा के थे। इन्हें अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

एसपी अनिल बेनीवाल ने मामले को गंभीरता से लिया। एएसपी शालिनी राज, डीएसपी सतीश वर्मा के सानिध्य में खेतड़ी नगर थानाधिकारी गोपालसिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस की टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए