पांच लाख के कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार

सूरजपुर (छग)। पुलिस ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर से लगते खेत में अवैध रूप से छिपाकर रखी गई 10 पेटी नशीला कफ सिरप जब्त किया है। जब्त सिरप की कीमत पांच लाख रुपए बताई गई है। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि करंजवार मेन रोड के किनारे खेत में भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप छिपाकर रखा गया है और दो युवक उसे बिक्री के लिए कहीं ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना पर थाना प्रतापपुर व पुलिस चौकी खडग़वां की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। मौके से दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों में बाजारपारा प्रतापपुर निवासी मुजफ्फर 30 वर्ष व कदमपारा चौक प्रतापपुर निवासी मुकेश अग्रवाल उर्फ अक्कू 32 वर्ष हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 10 पेटी, 1190 नग नशीला कफ सिरप व दो बाइक जब्त की गई। कार्रवाई में प्रतापपुर थाना प्रभारी केपी चौहान, चौकी प्रभारी खडग़वां सरफराज फिरदौसी, प्रधान आरक्षक मोहर सिंह, आरक्षक दिनेश ठाकुर, श्याम सिंह, दिनेश मिंज, रविशंकर किंडो, शैलेष सिंह, विकास सोनी, भागवत दयाल पैकरा, प्रवीण सिंह आदि सक्रिय रहे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बनारस से नशीली दवाइयों को बस से यहां लाते थे। कई वर्षो से वे इस अवैध कारोबार में लगे हुए थे। बनारस में उन्हें सस्ते दर पर नशीला कफ सिरप मिल जाता था, जिसे आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दर पर खपा देते थे। वे नशीले कफ सिरप का सेवन खुद करने के साथ ही इसकी बिक्री भी करते थे।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज