पीजीआईएमएस में जब्त अवैध ऑर्थो इम्प्लांट मामले में बड़ा खुलासा

रोहतक। पीजीआईएमएस में जब्त अवैध ऑर्थो इम्प्लांट मामले में रविवार सेवानिवृत जज की चल रही फैक्ट फाइंडिंग जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें एक सीनियर डॉक्टर का नाम सामने आया है, जिसने जब्त इम्प्लांट ना छोड़ने पर सुरक्षा अधिकारी को धमकी तक दी थी। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से लेकर सेवानिवृत जज अब तक संस्थान से भी बार-बार जिम्मेदार डॉक्टर का नाम ही पूछ रहे हैं, जिसकी कड़ी रविवार को जांच अधिकारी के समक्ष खुलनी शुरू हो गई है।

बतादें कि जांच अधिकारी ने जब्त किए गए इम्प्लांट के समय बतौर डीएमएस सुरक्षा में शामिल रहे डॉ. सुखबीर बराड को भी बुलाया है। अगली सुनवाई तीन जनवरी 2021 को होगी। अधिकारी ने सामान जब्त करने की तीन तारीखों के दिन के डॉक्टरों व मरीजों की लिस्ट भी मांगी है। दरअसल सेवानिवृत्त जज आरपी भसीन ने बतौर जांच अधिकारी डॉ. बीएम वशिष्ठ, मुख्य सुरक्षा अधिकारी मेजर नीरज शर्मा, पूर्व सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सरोहा व एक महिला स्टाफ को बुलाया था। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी के समक्ष दिए गए बयानों में कुछ डॉक्टरों के बारे में बताया गया है और ऑर्थो के एक सीनियर डॉक्टर के खिलाफ बड़ा बयान दिया गया है।

यही नहीं इम्प्लांट जब्त किए जाने के दिन ऑपरेशन थियेटर में मौजूद सीनियर डॉक्टर भी अब सवालों के घेरे में आ गए हैं। 25 जुलाई 2018, 11 अगस्त 2018 व 13 अगस्त 2018 को पूर्व निदेशक डॉ. नित्यानंद व सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सरोहा ने सारा अवैध इम्प्लांट स्पेशल निरीक्षण में जब्त किया था।

 

 

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 17 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती