पीजीआई फार्मेसी से इंजेक्शन चोरी करने वाला गिरफ्तार

चंडीगढ़। पुलिस ने पीजीआई फार्मेसी से ह्यूमन एलूबिन के 31 इंजेक्शन चोरी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार बीती 16 फरवरी को पीजीआई की फार्मेसी से ह्यूमन एलूबिन के 31 इंजेक्शन चोरी हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी की जांच की तो आरोपी का पता चला। आरोपी पीजीआई में ही हेल्पर का काम करता है। आरोपी के कब्जे से फिलहाल 9 इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आरोपी नया गांव निवासी मनिंदर प्रीत सिंह को जिला अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीजीआई फार्मेसी के स्टाफ मनीष कुमार गुप्ता ने बताया था कि उनकी फार्मेसी में ड्यूटी थी। सुबह वह दोस्त रमेश के साथ चाय पीने चला गया। थोड़ी देर बाद वापस लौटा तो गेट खुला हुआ था और फ्रिज के अंदर से ह्यूमन एलूबिन (20 प्रतिशत) 100 एमएल के 31 इंजेक्शन गायब मिले। शिकायत के आधार पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने 380 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार की टीम ने मामले की गहनता से जांच कर पीजीआई फार्मेसी और आसपास के सीसीटीवी खंगाले। एक सीसीटीवी में मनिंदर कैद था। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस अब इस बात की जांच में लगी है कि आरोपी चोरी के इंजेक्शन किसे बेचता था।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त