पुलिस ने झोलाछाप से वसूली करने आया फर्जी ड्रग कंट्रोलर दबोचा

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अवैध क्लीनिक संचालक झोलाछाप डाक्टर से वसूली करने आया एक फर्जी ड्रग कंट्रोलर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी खुद को सीएमओ दफ्तर का अधिकारी बता झोलाछाप को धमकाकर वसूली करता था। जामुल के एक कथित चिकित्सक से वसूली करने के बाद आरोपी दूसरी किस्त लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो फर्जी आई कार्ड मिले हैं, जिन्हें दिखाकर वो वसूली करता था। जिले बानबरद, मेडेसरा, कोडिय़ा, नारधा और ढौर क्षेत्र में नौ लोगों को निशाना बनाकर वसूली करने वाले आरोपी का नाम शुभम सावरे है। वह मूलत: बालाघाट का रहने वाला है, लेकिन वो अपने छोटे भाई के साथ रायपुर के मोवा में रहता था। आरोपी शुभम सावरे ने बीते सप्ताह ग्राम ढौर के कथित चिकित्सक शिवअचल शर्मा को धमकाकर उससे 10 हजार रुपये वसूल लिए थे और दूसरी किस्त के पांच हजार रुपये लेने के लिए अब पहुंचा था। शिवअचल शर्मा ने जामुल में मेडिकल स्टोर चलाने वाले अपने भाई को इसकी जानकारी दी थी। जिस पर मेडिकल संचालक ने पुलिस को बता दिया। आरोपी शुभम सावरे दोबारा ढौर पहुंचा तो पुलिस उसे पकडक़र थाने ले आई। पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर ब्रजराज सिंह व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को थाने बुलाया। अधिकारियों ने आरोपी के फर्जी होने की पुष्टि की। आरोपी के पास से दो आई कार्ड मिले हैं। एक आईडी में उसने अपना पद सेंट्रल असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर और दूसरे में सेंट्रल असिस्टेंट फूड कंट्रोलर लिखा है। इसके अलावा वो जिस कार से घूम रहा था, उस पर लगा नंबर भी फर्जी मिला है। मेडिकल फील्ड से जुड़े होने के चलते उसे दवाइयों की अच्छी जानकारी थी। सीएसपी छावनी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि आरोपी शुभम सावरे के पास एक डायरी मिली है। इसमें उन लोगों की जानकारी है, जिनसे उसने अवैध वसूली की। आरोपी ने बानबरद में नीरज वर्मा, मेडेसरा में मुरली कश्यप, कोडिय़ा में वीके साहू, पीएल कोसरे, नारधा में शशिकांत साहू, श्रीकांत साहू, ढौर में शिवअचल शर्मा और अवध सोनी से उगाही की थी। हर किसी से 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक की वसूली की गई।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 19 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती