पुराने ब्रांड के नाम पर दवा बेचने वालों की खैर नहीं

सोलन। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सी.डी.एस.ओ.) ने दवा निर्माता कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा है कि दवा निर्माण की सामग्री (ड्रग कंटैंट) बदलने पर दवा के ब्रांड का नाम भी बदलना होगा। सी.डी.एस.ओ. ने इस बारे में सभी राज्य दवा नियंत्रक, जोनल व सब जोनल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि मौजूदा ब्रांड नाम को बदले बिना दवा सामग्री में बदलाव करने वाले फार्मा उद्योगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। फार्मा उद्योगों के इस अनैतिक अभ्यास को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करना आवश्यक है।
इसके अलावा प्रवर्तन अधिकारियों और ड्रग कंट्रोलरों को सुनिश्चित करना होगा कि देश में पुराने ब्रांड नामों के साथ परिवर्तित सामग्री का विपणन न किया जाए क्योंकि इससे रोगी भ्रमित हो रहे हैं। यही नहीं, लाइसेंसिंग अधिकारियों को ब्रांड के नाम में बदलाव के बिना दवाओं की बिक्री की अनुमति नहीं देनी चाहिए। इसको लेकर सी.डी.एस.ओ. को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद ही यह कदम उठाया गया है। शिकायतों में कहा गया था कि दवा सामग्री परिवर्तित करने के बाद भी पुराने व पंजीकृत ब्रांड नाम के साथ उत्पादों को बेचा जा रहा है। पिछले दिनों दवा परामर्श की हुई बैठक में इसका कड़ा संंज्ञान लिया गया। विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना था कि इसे रोका जाना चाहिए और पुराने ब्रांड के नाम पर दवा बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। महा दवा नियंत्रक (भारत) डा. जी.एन. सिंह ने सभी राज्य दवा नियंत्रक, जोनल व सब जोनल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि मौजूदा ब्रांड नाम को बदले बिना दवा सामग्री में बदलाव करने वाले फार्मा उद्योगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज