पुलिस की रेड से दवा दुकानदारों में हडक़ंप, शटर गिराकर भागे

सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)। रेणुका पुलिस ने ददाहू बाजार में नशा कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए दबिश दी जिससे दवा दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने चिकित्सक के नेतृत्व में दवा दुकानों में दवाइयों का निरीक्षण भी किया। हालांकि, कहीं भी नशे के कारोबार का खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कई मेडिकल स्टोर और क्लीनिक संचालक अपनी दुकानों के शटर गिराकर चले गए। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के रेणुका दौरे के दौरान कई पंचायत प्रधानों ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर गहरी चिंता जताई थी। राज्यपाल ने भी पंचायत प्रतिनिधियों की बातों का समर्थन करते हुए इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इस पर संज्ञान लेते हुए रेणुका पुलिस ने ददाहू बाजार में दवा दुकानदारों और क्लीनिकों पर इस तरह की कार्रवाई कर जांच शुरू की। रेणुका थाने के एएसआई भूपेंद्र कुमार ने बताया कि आधा दर्जन के करीब दवा विक्रेताओं और क्लीनिकों की जांच की गई है। लेकिन, नशे के अवैध कारोबार का कोई मामला सामने नहीं आया। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान चिकित्सक डॉ. अमनप्रीत सिंह सहित पुलिस विभाग के आरक्षी भी उपस्थित रहे।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 16 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज