पेंशनरों की मेडिकल डायरी ऑनलाइन

पाली (राजस्थान)। प्रदेश के पेंशनर्स की मेडिकल डायरी ऑनलाइन होने जा रही है। इसके बाद पेंशनर्स को ये डायरी अपने साथ लाने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि मेडिकल डायरी व्यवस्था को एक माह में ऑनलाइन कर दिया जाएगी ताकि बुजुर्ग पेंशनर्स को नजदीकी ई-मित्र के माध्यम से ही मेडिकल डायरी से संबंधित समस्याओं का समाधान मिल सके। राजे ने पाली जिले के सुमेरपुर में आयोजित जनसंवाद में प्रमुख शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी अखिल अरोड़ा को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह में मेडिकल डायरी व्यवस्था ऑनलाइन की जाए, ताकि पेंशनरों को चिकित्सा सुविधा के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ें।
मुख्यमंत्री ने जनसंवाद के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लाभान्वित हुए बच्चों से मुलाकात की। हृदय रोग जटिलताओं से ग्रसित इन बच्चों का जयपुर, जोधपुर एवं अन्य बड़े शहरों में निशुल्क ऑपरेशन करवाया गया है। इन बच्चों के अभिभावकों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से उनके बच्चों को नया जीवन मिला है। मुख्यमंत्री बच्चों से मिल रही थीं, तभी एक सात वर्षीय बालिका सोनल मंच पर उनके पास पहुंची और उन्हें एक ग्रीटिंग कार्ड दिया। इस बालिका की जोधपुर मेडिपल्स हॉस्पिटल में निशुल्क ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। राजे ने बालिका से कार्ड लेते हुए कहा कि यही सबसे बड़ा रिवॉर्ड है, जो लोगों के चेहरों पर फैल रही मुस्कान के रूप में नजर आता है।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 6 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 18 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए