प्रतिबंधित इंजेक्शन बेच रही युवती गिरफ्तार

रुद्रपुर (उत्तरांचल )। पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचते एक युवती को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 331 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ा झील के पास एक युवती नशीले इंजेक्शन बेच रही है। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, एसएसआइ भुवन चंद्र जोशी, रम्पुरा चौकी प्रभारी केजी मठपाल, एसआई होशियार सिंह महिला कांस्टेबलों को साथ लेकर खेड़ा पहुंचे। जहां पुलिस को देख एक युवती भागने लगी। इस पर महिला पुलिस कर्मियों ने उसको पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 331 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम खेड़ा निवासी शहनाज अंसारी पुत्री अहमद हुसैन बताया। पता चला कि यह युवती चार-पांच माह से नशीले इंजेक्शन बेचने का धंधा कर रही है। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार के अनुसार पूछताछ में युवती ने बताया कि नशीले इंजेक्शन वह मोहल्ले के ही एक युवक से खरीदती थी। पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 18 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज