प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी में युवक गिरफ्तार

जगाधरी (हरियाणा)। प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने ताजेवाला हेड से नाकाबंदी के दौरान की। आरोपी उत्तर प्रदेश से हरियाणा में प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई करने आया था।

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रायपुर निवासी हसन उर्फ समीर के नाम से हुई। आरोपी से प्रतिबंधित दवाइयां भी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट पेश कर रिमांड पर लेने की तैशरी की जा रही है।

यह है मामला

पुलिस अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक प्रतिबंधित नशीली दवाइयां लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, रिशिपाल, अशोक राठी, एएसआई बीरबल, राजेंद्र की टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान यूपी की ओर से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने संदेह के आधार पर उसे रोक कर जांच की। युवक की तलाशी में कुछ प्रतिबंधित 1200 की संख्या में दवाइयां मिली।

ड्रग कंट्रोलर ने जांच कर बताया कि युवक से बरामद दवाइयां ट्रामाडोल कैप्सूल है। इन दवाओं के लाने व ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त