प्रतिबंधित सिरप समेत चार कारोबारी गिरफ्तार 

गुमला ( झारखण्ड) । पुलिस ने चार कारोबारियों को प्रतिबंधित कफ सिरप के जखीरे समेत गिरफ्तार किया है। चैनपुर के एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान प्रतिबंधित दवा ओनरेक्स सिरप के साथ इस्लाम आलम को गिरफ्तार किया गया था। बाद में एक छापामार दल का गठन किया गया। गिरफ्तार इस्लाम आलम ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रांची से तीन-तीन पेटी दवा रवि कुमार वर्मा, अमित कुमार चौरसिया एवं ओमप्रकाश महतो रांची से प्रतिबंधित दवा ला रहे थे। यह भी पता चला कि छोटू सिंह दो पेटी प्रतिबंधित अवैध सिरप लेकर गुमला आ रहा है। पुलिस ने इन लोगों की कार से पांच पेटी अवैध सिरप बरामद की। गिरफ्तार रवि वर्मा, ओम प्रकाश महतो और अमित कुमार चौरसिया से गहन पूछताछ के आधार पर रातू में इस प्रतिबंधित दवा के भंडारण की जानकारी मिली। उस भंडार में दो करोड़ रुपये की दवा होने की बात पाई गई। एसडीपीओ ने बताया कि इस्लाम आलम के दो भाई पहले ही इस कारोबार में संलिप्त थे, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस्लाम के अलावा रवि कुमार वर्मा, अमित कुमार चौरसिया और ओम प्रकाश महतो को जेल भेजा गया है। एसडीपीओ के अनुसार एक सौ एमएल के 345 ऑनरेक्स कफ सिरप, सौ एमएल के फिसीरेक्स कफ सिरप 340 बोतल बरामद की हैं। पुलिस ने दवा के अवैध कारोबार में प्रयुक्त दो कार, एक मोटरसाइकिल, छह मोबाइल, डायरी, पासबुक भी बरामद किया है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन