प्रतिबंधित सीरप व टैबलेट बरामद, 4 के खिलाफ केस दर्ज

कटकमसांडी ( झारखण्ड)। पेलावल में नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाले एक पेटी प्रतिबंधित कफ सीरप व नाइट्रसन-10 टैबलेट बरामद होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार कुछ ग्रामीणों ने नशीले पदार्थ को पेलावल दक्षिणी आंगनबाड़ी परिसर में बरामद कर पुलिस को सौंपा। हालांकि बाइक से एक पेटी प्रतिबंधित कफ सीरप ले भागने में विक्रेता सफल हुए। ग्रामीणों ने फरार कारोबारियों की पहचान कर पेलावल पुलिस को जानकारी दी है। इस बारे में पुलिस ने मो. शाबिर, मो. कलाम, मंशा व मो. करीम के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। बरामद नशीले पदार्थों में 110 आनरेक्स सी सी कफ सीरप व आर सी कफ सीरप तथा चालिस पत्ता नाइट्रसन-10 टैबलेट है। बताया गया कि नशे के कारोबार में जुटे करीब दस कारोबारी ग्रामीणों को देखकर बाइक से एक पेटी प्रतिबंधित कफ सीरप लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि पेलावल नशेडिय़ों का अड्डा बना हुआ है, जहां शहर के विभिन्न इलाके के नशेड़ी नशे को लेकर जुटते हैं। इसलिए हिरासत में होने के बावजूद नशेड़ी छूट जाते हैं। बता दें कि इन दिनों पेलावल में नशे का कारोबार चरम पर है। बताते चलें कि तीन रुपए में दस टैबलेट के एक पत्ते की कीमत तीस रुपए है, मगर नशेडिय़ों के बीच तीस रुपये में एक टैबलेट बेची जाती है। वहीं, कफ सीरप की प्रति सीसी की कीमत 95 रुपये है, जिसे नशे के आदी युवा लगभग 200 रुपये में खरीदकर सेवन करते हैं।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार