दवा कंपनी में सैंपल लेने गए इंस्पेक्टर के निलंबन पर रोक

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के एक फार्मा उद्योग में सैंपल लेने गए सीडीएससीओ इंस्पेक्टर के निलंबन पर सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) ने रोक लगा दी है। निलंबित इंस्पेक्टर कवियारासन ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। निलंबित इंस्पेक्टर के वकील सौरभ वर्मा ने बताया कि डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ भारत सरकार के सचिव और डिप्टी ड्रग कंट्रोलर के बयानों पर असहमति जताते हुए कैट ने निलंबित इंस्पेक्टर को स्टे दिया है।
उन्होंने बताया कि जज ने पूछा कि क्या सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) का इंस्पेक्टर राज्य सरकार के इंस्पेक्टर के बिना उद्योग में सैंपल लेने जा सकता है? इस पर दूसरा पक्ष संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में सीडीएससीओ की टीम ने दिल्ली के भागीरथ में हॉल सेल मार्केट से 1 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त कीं थी।
6 अक्तूबर 2018 को सीडीएससीओ ने बिना संबंधित राज्यों के सहयोग से 4 करोड़ की कॉस्मेटिक की अवैध दवाएं पकड़ी थीं। उद्योग प्रबंधन की तरफ से उपस्थित हुआ वकील भी इसका संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका और कैट ने सीडीएससीओ के इंस्पेक्टर को स्टे दे दिया। 23 अक्तूबर 2018 को बरोटीवाला के फार्मा उद्योग का डरोटावैरिन इंजेक्शन का सैंपल फेल हुआ। यह इंजेक्शन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को लगता है। इसके बाद सीडीएससीओ का इंस्पेक्टर उक्त उद्योग में गया व उद्योग में कार्यरत अधिकारियों ने उसे सैंपल लेने से मना कर दिया व उक्त उद्योग की ओर से 29 अक्तूबर को उद्योग में गए इंस्पेक्टर कवियारासन की शिकायत की गई। 30 अक्तूबर को उसका निलंबन कर दिया गया। निलंबन का कारण उक्त इंस्पेक्टर का उद्योग में दुव्र्यवहार बताया गया। साथ ही कहा कि सीडीएससीओ के इंस्पेक्टर फार्मा उद्योगों से सैंपल नहीं ले सकते। बिना किसी अपील-दलील के ही इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार