प्रधानमंत्री के ‘‘खेलो इंडिया’’ अभियान के लिए आगे आए हड्डी के डॉक्टर 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के हड्डी चिकित्सकों ने 11 फरवरी का दिन खेल-कूद में बिताया। जीवन में खेलों को प्राथमिकता देने तथा खेल को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली आर्थोपेडिक एसोसिएशन ने राजधानी के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में इस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। राजधानी के 100 से अधिक आर्थोपेडिक चिकित्सकों न क्रिकेट टूर्नामेंट, बैडमिंटन (सिंगल्स/डब्ल्स), टेबल टेनिस (सिंगल्स/डब्ल्स), बैडमिंटन (सिंगल्स/डब्ल्स) तथा चेस (इंटरनेषनल) में हिस्सा लिया।

स्पोर्ट्स मीट के संयोजक तथा आर्थोपेडिक सर्जन डा. राजू वैश्य ने बताया कि फिटनेस एवं शरीर के जोड़ों की मजबूती तथा विभिन्न रोगों से बचने के लिए जरूरी है कि खेल-कूद जैसी गतिविधियों के लिए समय निकालें। हम मरीजों को खेल-कूद, व्यायाम एवं अन्य तरह की शारीरिक गतिविधियां करने की सलाह देते हैं, लेकिन चिकित्सक होने के नाते हमारे लिए भी जरूरी है कि हम भी खेल-कूद एवं व्यायाम में सक्रिय रूप से हिस्सा लें ताकि मरीज भी प्रेरित हो संकें।

दिल्ली आर्थोपेडक असोसीएशन के सचिव डॉ ललित मैनी ने कहा कि स्पोर्टस मीट के लिए चिकित्सकों की तरफ से बहुत ही उत्साह जनक प्रतिक्रिया मिली है और हम यह आयोजन नियमित रूप से करने वाले हैं। इसके अलावा हम अन्य स्पेषियलिटी के चिकित्सकों को भी इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्पोर्टस मीट में विभिन्न टूर्नामेंटों के विजेताओं के अलावा इन टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने वाले चिकित्सकों को मेडल/ट्राफी अध्यक्ष, डॉ रमेश कुमार द्वारा प्रदान किए गए।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों ‘‘खेलो इंडिया स्कूल गेम्स’’ का शुभारंभ करते हुए जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने तथा खेलों के लिए मजबूत संरचना का निर्माण करने का आह्वान किया था ताकि भारत खेलों में एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सके।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी