प्राइवेट हॉस्पिटल्स को दिया अल्टीमेटम, 30 अप्रैल तक करवा लें नवीनीकरण

बस्ती। प्राइवेट हॉस्पिटल्स को 30 अप्रैल तक हर हाल में नवीनीकरण करवा लेने का अल्टीमेटम दिया गया है। ये आदेश सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने जारी किए। वे आईएमए और निजी हॉस्पिटलों व क्लीनिकों के प्रबंधकों के साथ एएनएम टीसी में बैठक कर रहे थे।

बैठक के दौरान सीएमओ ने कहा कि 30 अप्रैल के भीतर हर हाल में सभी पंजीकृत क्लीनिक और हॉस्पिटलों का पंजीयन का नवीनीकरण हो जाना चाहिए। इसमें किसरी तरह की कोई लापरवाही न हो। उन्होंने बताया कि जिले में 218 हॉस्पिटल-क्लीनिक रजिस्टर्ड हैं। मार्च में सभी का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया है। अब चालू वित्तीय साल में सभी को नवीनीकरण कराना है।

सीएमओ ने बताया कि अभी तक सिर्फ 18 हॉस्पिटल-क्लीनिक ने ही अपना नवीनीकरण करवाया है। अभी भी 200 का नवीनीकरण नहीं हो सका है। आईएमए पदाधिकारियों व प्रबंधकों से कहा गया कि सभी 30 अप्रैल तक नवीनीकरण करा लें। उन्होंने कहा कि नवीनीकरण के समय अग्निशमन विभाग से एनओसी और बॉयोमेडिकलवेस्ट से एनओसी लगाना अनिवार्य है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक के दौरान प्रभारी नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह, एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. एमके अग्रवाल, डॉ. रंगजी द्विवेदी, दुर्गेश मल्ल, राजकुमार, पशुपति नाथ मिश्र, महेश यादव, अनिल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी