फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर अरेस्ट, दवा दुकानदारों को डराकर ऐंठने थे रुपये

जयपुर। फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दवा दुकानदारों को डराकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों ब्रह्मपुरी निवासी चेतन शर्मा और अरुण शर्मा को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

एसीपी रामगंज हरिशंकर शर्मा ने बताया कि नाजिम ने गलता गेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके मेडिकल स्टोर पर शाम को दो व्यक्ति आए। इन्होंने एमटीपी किट मांगी। दुकानदार ने उन्हें 600 रुपये की किट दे दी। उसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने कहा कि मैं ड्रग इंस्पेक्टर सुनील शर्मा हूं।

तुम्हारे मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई नहीं करने के बदले 25 हजार रुपये चाहिए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन

डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा और एडिशनल डीसीपी रानू शर्मा के निर्देशन में गलता गेट थाना अधिकारी लिखमाराम के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई। मामला दर्ज होने के मात्र 3 घंटे में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में ब्रह्मपुरी जयपुर निवासी चेतन शर्मा उर्फ सोनू और अरुण शर्मा उर्फ सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

गलता गेट थाने के सब इंस्पेक्टर गिरिराज चौधरी के अनुसार आरोपी मेडिकल स्टोर को चिन्हित करके स्टोर पर बोगस ग्राहक बनकर जाते थे। वे एमटीपी किट की मांग करते थे। एमटीपी किट मिलने पर मेडिकल स्टोर पर अपने दूसरे साथी को इशारे से बुलाकर फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोर संचालक को डराते थे।

मेडिकल स्टोर वाले को कार्रवाई का डर दिखाकर रुपयों की मांग करते थे। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में और भी कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Related Posts

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नई दिल्ली। डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC ने सख्ती कर दी है। अब डाॅक्टर मरीजों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इस बारे में नई गाइडलाइंस…

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 1 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 11 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत