फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर अवैध वसूली करने वाले 5 गिरफ्तार

फरीदाबाद। सेक्टर-तीन स्थित रणजीत मार्केट में दवा दुकान पर जांच के बहाने अवैध वसूली करने पहुंचे एक फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर, दो फर्जी पत्रकार सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। है।
जानकारी अनुसार पांच-छह की संख्या में लोग रणजीत मार्केट स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। इनमें से एक ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर, दो को टीम का सदस्य जबकि दो को पत्रकार बताया। इन्होंने चंडीगढ़ से आने की बात कहकर स्टोर संचालक से उसका लाइसेंस और बाकी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। इसके बाद स्टोर में कई तरह की कमियां भी गिनाने लगे। उनमें से एक ने मामला रफा-दफा करने के लिए स्टोर संचालक से 10 हजार रुपयों की मांग की। इससे स्टोर संचालक को उन पर शक हो गया। उसने इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही चावला कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन लोगों से उनके पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा पाए। पुलिस उन सभी को चौकी ले गई। चौकी प्रभारी बलवीर सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक सेक्टर-आठ स्थित ईएसआई अस्पताल में कार्यरत दीपक त्रिपाठी जोकि फार्मासिस्ट फाउंडेशन हरियाणा का राज्याध्यक्ष भी बताया जा रहा है के अलावा डबुआ कॉलोनी में मेडिकल स्टोर चलाने वाला प्रदीप कुमार, जवाहर कॉलोनी में मेडिकल स्टोर संचालक अजय कुमार और टीम के साथ फर्जी पत्रकार बनकर गए डबुआ निवासी इंद्रजीत और अजीत राज शामिल हैं। पांचों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए