फर्जी प्रमाण पत्रों की आड़ में सेनेटाइजर निर्माता का भंडाफोड़

गुरुग्राम, अंबाला, बृजेंद्र मल्होत्रा। गुरुग्राम के थाना पटौदी के अंतर्गत फर्कपुर नगर के इंडस्ट्रियल एरिया में सुन्दर व संदीप नामक दो पार्टनरों ने दिल्ली के दलाल से 40 हजार रुपए में बनवाए प्रमाणपत्रों की सत्यता परखे बिना ही सेनेटाइजऱ बनाना और बेचना शुरू कर दिया।

 

इन्होंने कुछ ही दिनों में 18 लाख रुपए के सेनेटाइजर बनाकर राज्य में बेच भी दिए। जिला औषधि अधिकारी अमनदीप चौहान के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी व मुख्यालय पंचकूला से मिली रणनीति के तहत स्थानीय पुलिस को साथ ले दबिश दी। मौके पर कहीं नहीं लग रहा था कि निर्माण कार्य कुछ दिन पूर्व ही शुरू किया गया हो। अल्कोहल व अन्य ड्रमों से लेबल गायब मिले तथा भारी मात्रा में खाली शीशियां, लेबल, ढक्कन ,पेटियां मिली। जब सेनेटाइजऱ बनाने के लिए एफड़ीए की तरफ से जारी अनुमति पत्र की मांग की तो कुछ कागज़ जो दलाल ने उपलब्ध करवाए थे, डीसीओ अमनदीप के सामने प्रस्तुत कर दिए जो प्रथम दृष्टया ही गलत प्रतीत हो रहे थे। जब उनकी सत्यता हेतु विभाग की साइट पर जांचा तो फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो गया। 500 एमएल की बोतलों व 5 लीटर की केनियों पर कमियां व्याप्त थी। अत: मुख्यालय के संज्ञान में वस्तु स्थिति की जानकारी दे आगामी कार्यवाही के दिशा निर्देशों अनुसार सुन्दर व संदीप के खिलाफ ड्रग्स एन्ड कॉस्मेटिक की धाराओं की उल्लंघना व अन्य धाराओं के तहत एफ़आईआर दर्ज करवाने की कार्यवाही को अंतिम रूप दिया गया। मौके पर अमनदीप ने बताया कि बिना लाइसेंस के निर्माण व फज़ऱ्ी कागजातों के माध्यम से उत्पाद विक्रय करने की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस को आगामी कार्यवाही के लिए लिखा गया है। इस मामले में सुंदर व संदीप ने बताया कि वे बेरोजगार थे। रोजगार की तलाश में थे, सो सेनेटाइजऱ के माध्यम से रोजगार की रोशनी दिखाई दी। उन्हें नहीं पता था कि जिन कागजों के माध्यम से वे काम कर रहे हैं, वे गलत है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 16 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC