फार्मासिस्ट आज हड़ताल पर, दवाओं के लिए होगी मारामारी

रोहतक। हरियाणा की सभी सरकारी संस्थाओं में कार्यरत फार्मासिस्ट अपनी मांगों की अनदेखी को लेकर सेामवार को हड़ताल पर चले गए हैं। उनके सामूहिक अवकाश पर रहने से आज मरीजों को दवाओं के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के राज्य प्रधान विनोद दलाल के अनुसार फार्मासिस्ट वर्ग की मुख्य मांग इस वर्ग का 4600 ग्रेड पे करने की है, जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री दे चुके हैं, उसके बावजूद वित्त विभाग फाइल पर कुंडली मारे बैठा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य ही है कि स्वास्थ्य विभाग में सबसे ज्यादा काम का बोझ उठाने वाले फार्मासिस्टों ने जनता के हित को हमेशा सर्वोपरि रखा और कभी हड़ताल नहीं की और ना ही आंदोलन का रुख अपनाया। सरकार की लगातार अनदेखी ने इस वर्ग को पीछे धकेल दिया जिससे पूरे प्रदेश के फार्मासिस्ट वर्ग में रोष है। गत लंबे समय से यह वर्ग बातचीत के माध्यम से अपनी मांगें उठा रहा है पर सरकारी तंत्र का नकारात्मक रवैया आंदोलन पर मजबूर कर रहा है। विनोद दलाल ने सरकार को आगाह किया कि यदि उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
गौरतलब है कि फार्मासिस्ट वर्ग गत 6 अगस्त से काली पट्टी बांधकर, गेट मीटिंग कर तथा करनाल में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करके अपना लगातार विरोध जारी रखे हुए हैं। एसोसिएशन ने सभी कर्मचारी संगठनों को पत्र लिखकर उनके हकों के लिए लड़़ाई में समर्थन मांगा है।

Related Posts

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

लखनऊ (यूपी)। प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय कर दी गई है। सूबे के निजी फार्मेसी संस्थानों में डिप्लोमा आफ फार्मेसी पाठ्यक्रम की फीस तय कर दी…

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 0 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी