फार्मासिस्ट करेंगे धरना-प्रदर्शन 

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)। पांच सूत्री मांगें पूरी नहीं होने से नाराज राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 15 जनवरी से धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के सचिव भरत सिंह कोहली और वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश ग्वाल ने कहा है कि चौबाटी अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट चंद्रेश मर्तोलिया को नियुक्ति के तीन साल बाद भी अंशदायी पेंशन योजना में कोई कटौती नहीं की जा रही है। जून-जुलाई 2017 में नवनियुक्त फार्मासिस्टों की अंशदायी पेंशन योजना में भी आज तक कटौती नहीं की गई है। बांसपठान अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट अनूप कुमार को सातवें एरियर की प्रथम किस्त का भुगतान नहीं किया गया है। कई फार्मासिस्टों को दीपावली का बोनस भी नहीं दिया गया है। एसोसिएशन ने उक्त मांगों के साथ ही जनपद में कार्यरत फार्मासिस्टों के साथ विगत वर्षों से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर करने और अवशेष वेतन एरियर का आहरण भुगतान करने के लिए संगठन की ओर से कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। पदाधिकारियों ने कहा है कि इस उपेक्षा के खिलाफ अब 15 दिसंबर से धरना- प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC