फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती को कैंसिल किया, आवेदन शुल्क होगा रिफण्ड

जयपुर (राजस्थान)। फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती को कैंसिल कर दिया गया है। यह निर्णय राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लिया गया है। बोर्ड के अनुसार ये भर्ती अपरिहार्य कारणों के चलते कैंसिल की गई हैं। फार्मासिस्ट सीधी भर्ती-2018 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड आवेदन शुल्क रिफण्ड करेगा।

15 दिनों के अंदर प्रस्तुत करें रिफंड के लिए आवेदन

बोर्ड सचिव संजय कुमार माथुर ने जानकारी दी कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को अपने आवेदन शुल्क रिफण्ड के लिए प्रार्थना पत्र भेज सकते हैंं। यह आवेदन उन्हें विज्ञप्ति जारी होने के 15 दिनों के अंदर प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद ही उन्हें फार्मासिस्ट सीधी भर्ती परीक्षा-2018 में दिए गए आवेदन शुल्क का रिफण्ड किया जा सकेगा।

ये जरूरी डॉक्यूमेंट भी साथ लगाने होंगे

फार्मासिस्ट

बोर्ड सचिव माथुर ने बताया कि आवेदन शुल्क का रिफण्ड चाहने वाले आवेदकों को फार्मासिस्ट सीधी भर्ती के लिए भरे गए खुद के ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति भी साथ लगानी होगी। इसके अलावा, आवेदक को खुद का बैंक अकाउन्ट नम्बर, बैंक का नाम व उसकी ब्रांच, आईएफएससी कोड तथा बैंक पासबुक की फोटोप्रति भी संलग्न करनी होगी। बोर्ड कार्यालय में 15 दिवस की अवधि के बाद मिले रिफंड के आवेदनों पर विचार नहीं करेगा।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ