नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया

महराजगंज। नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने का समाचार है। इन तीनों तस्करों में एक भारतीय और अन्य दो तस्कर नेपाली नागरिक बताए गए हैं।

880 नशीले इंजेक्शन बरामद किए

जानकारी अनुसार, पुलिस को भारत-नेपाल बार्डर से सटे ठूठीबारी कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर देर रात दस्तक दी। इस दौरान पुलिस टीम ने तीन तस्करों को काबू कर लिया। इन तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक और 880 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इन तस्करों में एक भारतीय और दो नेपाली नागरिक हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी के घर पर मारा छापा 

कोतवाली ठूठीबारी की थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन राय ने बताया कि वह ईंटहिया शिवमंदिर पर संदिग्ध वाहनों की जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बेलवा गांव में एक व्यक्ति नशीली दवाओं का धंधा कर रहा है। सूचना पर उन्होंने अपनी टीम के साथ गांव में दस्तक दी और बताए गए आरोपी के घर पर छापा मारा।

तीन तस्कर मौके से गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शन

पुलिस ने मौके से एक भारतीय और दो नेपाली सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर 15 पुडिय़ा में 15 ग्राम स्मैक और 880 एम्पूल नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मैनुद्दीन निवासी बेलवा ठूठीबारी और अजय चौधरी तथा सागर चौधरी निवासी जगरनाथपुर थाना बसहिया जिला नवलपरासी नेपाल बताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 11 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 19 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत