फार्मासिस्ट के 1736 पदों पर जल्द करें ऑनलाइन अप्लाई

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फार्मासिस्ट के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा- 2018 की संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। 11 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। गौरतलब है कि भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1538 और अनुसूचित क्षेत्र के 198 सहित कुल 1736 पदों के लिए विज्ञापन पिछले साल जारी करके अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेकिन अब अति पिछड़ा वर्ग को 5 प्रतिशत आरक्षण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण तथा राजस्थान दिव्यांग जन अधिकार नियम- 2018 के अनुसार दिव्यांगजनों के लिए 4 प्रतिशत पदों की पालना में इन पदों का श्रेणीवार वर्गीकरण करते हुए संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई है। इस भर्ती के लिए जो अभ्यर्थी फार्मासिस्ट के उक्त पदों की भर्ती के लिए बोर्ड के 13 अगस्त 2018 के विज्ञापन के अनुसार आवेदन कर चुके हैं, उन्हें वापस आवेदन करने की जरूरत नहीं है। सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को एक बार और आवेदन का मौका दिया गया है। जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था उनकी आयु पात्रता पहले विज्ञप्ति के अनुसार ही तय होगी। परीक्षा शुल्क भी ई मित्र, सीएससी, नेट बैंकिंग से ऑनलाइन ही जमा कराया जाएगा। नए आवेदक 11 जनवरी से 17 जनवरी तक संशोधन करा सकेंगे। फार्मासिस्ट (नॉन टीएसपी) में कुल पद 1538 हैं। सामान्य के 540, एससी 236, एसटी 224, अन्य पिछड़ा वर्ग 309, अति पिछड़ा वर्ग 74, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 148 और बारां जिले के सहरिया के 7 पद शामिल हैं। इनके अलावा अनुसूचित क्षेत्र में कुल 198 पद हैं, जिनमें सामान्य के 78, अनुसूचित जाति के 9 और अनुसूचित जनजाति के 111 पद शामिल हैं।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़