फार्मासिस्ट के 200 पदों पर मांगे ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली। डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज, गवर्नमेंट ऑफ एनसीटी, नई दिल्ली ने आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकों के लिए फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। फार्मासिस्ट के 200 पदों समेत कुल 600 रिक्त पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। है। आवेदक का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा अथवा फार्मेसी में बैचलर डिग्री प्राप्त होना जरूरी है।  इसके साथ ही दिल्ली फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 20 और अधिकतम 50 वर्ष रहेगी। इसके अलावा मोहल्ला क्लीनिक असिस्टेंट के 200 पदों के लिए औक्सिलिअरी नर्सिंग मिडवाइफरी (एएनएम) कोर्स किया हो। साथ ही दिल्ली नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। मल्टी टास्किंग वर्कर के 200 पदों पर मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही सेंट जोन एंबुलेंस ब्रिगेड से फस्र्टएड में ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। इसके लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 35 वर्ष है। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी