फार्मा उद्योग के लिए बड़ी खबर

बंगलूरू। स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ के बाद केंद्र सरकार मरीजों को सस्ता उपचार मुहैया कराने के लिए नेशनल फार्मा पॉलिसी लागू करने जा रही है। इससे शोध और गुणवत्ता के नाम पर मरीजों से होने वाली संगठित लूट पर रोक लगेगी और दवाओं की कीमत कम होगी। इसके तहत सरकार बारकोड सिस्टम लागू कर सकती है। दवाओं पर लगे बारकोड को स्कैन करने पर उसकी वास्तविक कीमत दवा दुकान पर मौजूद कंप्यूटर पर दिखाई देगी। इससे दुकानदार दवा को अधिक दाम में नहीं बेच पाएंगे।

बंगलूरू में फार्मा कांफ्रेंस इंडिया फार्मा एवं मेडिकल डिवाइस 2018 का उद्घाटन करते हुए रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि सरकार इस पर काम कर रही है। जल्द ही दवाओं की कीमत नियंत्रित करने वाले कानून में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल के ऑपरेशन में काम आने वाले स्टेंट की तरह जल्द ही मरीजों को इम्प्लांट जैसे ऑपरेशन के दौरान सस्ते उपकरण मिलेंगे। इस योजना में बैलून और कैथेटर का सस्ता होना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में सरकार ने देश में दवाएं सस्ता करने का ग्राफ 400 से 1100 तक पहुंचाया है। इसमें हार्ट, कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां अहम हैं। मरीजों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने इस साल करीब 500 दवाओं को सस्ता करने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि ‘आयुष्मान भारत’ के तहत लोगों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दो महीने में मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्व की इस सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना में 50 करोड़ लोगों को शामिल करने के लिए सरकार को थोड़ा समय जरूर लगेगा।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत