फार्मा औद्योगिक क्षेत्र में कोरोना की दवा का निर्माण शुरू

शिमला। बद्दी-बरोटीवाला फार्मा औद्योगिक क्षेत्र में मलेरिया के उपचार में काम आने वाली हाइड्रोक्सी क्लोरोक्विन (एचसीक्यू) का उत्पादन शुरू हो गया है। यहां से दवाएं अमेरिका व यूरोप भेजी जाएंगी। इसके अतिरिक्त मधुमेह, रक्तचाप, खांसी-जुकाम, बुखार की दवाओं का उत्पादन भी शुरू हो गया है। कफ्र्यू के कारण दवा निर्माता कंपनियों में उत्पादन बाधित हुआ है और कर्मचारियों को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। परिणामस्वरूप दवा कंपनियों में आसपास के कर्मचारी ही सेवाएं दे रहे हैं। शिमला स्थित ओकओवर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कैडिला, डॉ. रेड्डीज, अल्केमिस्ट और टोरेंट फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इस दौरान स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर और बद्दी पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग कर फार्मा कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र ही कालका, पिजौर, पंचकूला में रहने वाले फार्मा कर्मियों की समस्या का समाधान निकालेगी। इस समय कंपनियों में कई दिन से पंजाब व हरियाणा में रहने वाले कर्मचारी काम कर रहे थे। अब दूसरे कर्मियों के आने-जाने की व्यवस्था की जाएगी। दवा कंपनियां और दवाएं आवश्यक सेवाओं में शामिल हैं। इसी तरह से दवा कंपनियों को उत्पादन जारी रखना होगा। राज्य में फार्मा उद्योग के तहत कुल 560 दवा कंपनियां हैं। इनमें से 316 कंपनियों में दवाओं का उत्पादन शुरू हो गया है। स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि फार्मा कंपनियों ने दवाओं का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनियां मांग के अनुसार दवाओं का निर्यात करेंगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी