वेंटिलेटर, कोरोना टेस्टिंग किट और मास्क से एक्साइज ड्यूटी हटाई

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के बीच वेंटिलेटर, टेस्टिंग किट और मास्क से 30 सितंबर तक एक्साइज ड्यूटी हटाने का फैसला लिया है। वहीं इन उपकरणों पर लगने वाले मेडिकल सेस में भी छूट दी गई है। इससे महामारी के बीच देश में वेंटिलेटर्स और टेस्टिंग किट की पर्याप्त आपूर्ति बनी रहेगी। साथ ही पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किट और सभी तरह के मास्क की कीमतें भी कम होंगी। राजस्व विभाग ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में वेंटिलेटर्स और अन्य चिकित्सा उपकरणों की बहुत मांग है। ऐसे में सरकार इनके आयात पर लगने वाली ड्यूटी और सेस को तत्काल वापस ले रही है। साथ ही यह छूट देश में इन्हें तैयार करने पर भी जारी रहेगी। फिलहाल, सरकार ने इस छूट की अवधि 30 सितंबर तय की है। फिलहाल, वेंटिलेटर और टेस्टिंग किट पर 10 फीसदी, मास्क पर 7.5 फीसदी, पीपीई किट पर 7.5 से 10फीसदी एक्साइज ड्यूटी ली जा रही थी। इसके अलावा इन सभी चीजों पर 5 फीसदी मेडिकल सेस अलग से वसूला जाता था। कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी के साथ ही इन चीजों की मांग घरेलू मार्केट में तेजी से ऊपर जा रही है। भारत पहले ही कोरोना के इलाज से जुड़े किट के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा चुका है ताकि देश में इनकी उपलब्धता बनी रहे। ट्रेड एक्सपट्र्स ने सरकार के एक्साइज ड्यूटी और सेस हटाने के फैसले का स्वागत किया है। चीन दुनिया में वेंटिलेटर, कोरोना किट और मास्क का इन दिनों बड़ा निर्यातक है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी