फार्मा कंपनियों के लिए बुरी खबर!

नई दिल्ली। देश की कई फार्मा कंपनियों पर गाज गिरने की संभावना है। मानकों पर खरी न उतरने वाली दवा कंपनियों का लाइसेंस सस्पेंड या कैंसिल भी किया जा सकता है। तय गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (जीएमपी) का पालन न करने वाली कंपनियों को दंडित भी किया जा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 147 दवा कंपनियों की जांच की गई थी। अब सेंट्रल और स्टेट ड्रग रेग्युलेटर्स की जॉइंट टीम उनका दोबारा निरीक्षण करेगी। इस जांच में देखा जाएगा कि देश में बेची जाने वाली और विदेश में निर्यात की जाने वाली दवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए कंपनियों ने उचित कदम उठाए हैं या नहीं।

राज्यों के ड्रग रेग्युलेटर 37 कंपनियों की भी दोबारा जांच करेंगे क्योंकि जांच के पहले चरण में इन्हें कुछ मानकों पर खरा नहीं पाया गया था। दूसरी बार की जांच में अगर इन कंपनियों में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो इनके लाइसेंस सस्पेंड या कैंसिल किए जा सकते हैं। इस लिहाज से मामला पहले चरण की जांच से अलग है। पहली जांच में नियमों के उल्लंघन की बात पता चलने पर कंपनियों को खामियां दूर करने का समय दिया गया था।

बता दें कि अभी कई बड़ी भारतीय दवा कंपनियां यूएस एफडीए और हेल्थ कनाडा जैसी ग्लोबल रेग्युलेटरी एजेंसियों की ओर से तय कंप्लायंस प्रसीजर्स को लेकर मुश्किलों का सामना कर रही हैं।  इस मामले में इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रेजिडेंट दीपनाथ रॉय चौधरी का कहना है कि सरकार इंडस्ट्री को स्टैंडर्ड्स के अनुसार चलाना चाहती है तो उसे कंपनियों को फाइनैंशियल और टेक्निकल सपोर्ट देना चाहिए।

छोटी और मझोली दवा कंपनियों को फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर न केवल बड़ी रकम निवेश करनी होगी, बल्कि डब्ल्यूएचओ जीएमपी गाइडलाइंस के पालन के लिए ऑपरेशनल कॉस्ट पर भी ज्यादा खर्च करना होगा। इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस के सेक्रेटरी जनरल डीजी शाह ने कहा कि मरीजों का हित इसी में है कि भारतीय जीएमपी शर्तों का पालन न करने वाली यूनिट्स को उचित चेतावनी के बाद बंद कर दिया जाए।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी