फार्मा कंपनियों को आकर्षित करने की कवायद

गाजियाबाद। जीडीए ने अपने यहां फार्मा कंपनियों को आकर्षित करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। जीडीए ने अपनी वेबसाइट पर खाली औद्योगिक और फार्मा भूखंडों की सूची सार्वजनिक की है। उद्यमियों को भूखंड का मुआयना करने का मौका देने के लिए ऐसा किया गया है। जितने भूखंडों को खरीदने के लिए उद्यमी तैयार होते हैं, उसके अनुसार नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। यह भूखंड बिकते हैं तो जीडीए को 156.50 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक भूखंडों का लैंडबैंक तैयार करने के निर्देश दिए थे, ताकि ऐसी भूमि चिह्नित कर ली जाए, जहां उद्योग लगाए जा सकें। पुरानी चिह्नित भूमि की रिपोर्ट भी मांगी थी। इसी कड़ी में कदम आगे बढ़ाते हुए जीडीए ने इंद्रप्रस्थ योजना और मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के औद्योगिक भूखंड की सूची वेबसाइट पर जारी की है। इंद्रप्रस्थ योजना में 3698.12 वर्ग मीटर के सात औद्योगिक भूखंड हैं। जिनसे करीब 3.30 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में 58041.65 वर्ग मीटर के 33 औद्योगिक और फार्मा भूखंड हैं। ये बिकते हैं तो 153.22 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। जीडीए के सचिव संतोष कुमार राय का कहना है कि उद्यमियों और फार्मा कंपनियों को आकर्षित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए खाली औद्योगिक और फार्मा भूखंडों की सूची वेबसाइट पर डाली गई है। प्रत्येक भूखंड का आरक्षित मूल्य भी उसमें दर्ज है। उद्यमी चाहें तो भूखंड देख कर खरीदने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं।

Related Posts

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

मुंबई। सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश का मामला सामने आया है। आयातित दवा में गोलमाल की बात कही जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई क्षेत्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित