फार्मा कंपनियों से लाभ लेने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश

चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट ने चिकित्सकों को दवाओं के प्रमोशन के लिए कमीशन देने की बात पर स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने फार्मा कंपनियों की ओर से मरीजों की जान की परवाह किए बिना इस तरह के घिनौने खेल पर एतराज जताया है। न्यायाधीश एन. किरुबाकरन एवं न्यायाधीश पी. वेलमुरुगन की खंडपीठ ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल प्राइजिंग अथॉरिटी एवं मेडिकल कौंसिंल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी कर नियमों का उल्लंघन करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पिछले पांच साल में स्वास्थ्य सेक्टर उद्योग व फार्मास्यूटिकल कंपनियों से उपहार, यातायात सुविधा, नकदी एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फोटर््स इंडिया लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के आयकर मूल्यांकन को चुनौती दी गई जिसमें दवाओं को प्रमोट करने के लिए चिकित्सकों को कमीशन देने की बात शामिल थी। इसके बारे में न्यायालय ने साफ कहा कि कानूनन इस तरह का कार्य अपराध की श्रेणी में आता है। फार्मास्यूटिकल कंपनियां दवा को प्रमोट करने के लिए चिकित्सकों को उपहार, नकदी एवं अन्य कीमती चीजें दे रही है। न्यायालय ने कहा कि चिकित्सकों का यह कार्य किसी भी दृष्टि से उचित नहीं कहा जा सकता। न्यायालय ने वर्ष 2009 के बाद जिन चिकित्सकों को दवा प्रमोट करने के लिए कमीशन दिया गया, उनकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने आयकर में इस मद के तहत छूट के लिए आवेदन करने वाली दवा कंपनियों की संख्या के बारे में भी पूछा है, वहीं फार्मा के लिए अलग से मंत्रालय के गठन को कहा है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 16 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC