बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, एक लाख 60 हजार दवा सीज

अंबेडकरनगर। बिना लाइसेंस के दवा की दुकानों को संचालित किए जा रहे है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध बुधवार को औषधि निरीक्षकों की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर न्यौरी मार्ग पर स्थित ढोलबजवा बाजार में बगैर लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर पर टीम ने छापा मारा। यहां से बरामद करीब एक लाख 60 हजार रुपये की दवा को टीम ने सीज कर दिया। साथ ही जांच के लिए तीन दवाओं का नमूना भी एकत्र किया। टीम के मुताबिक आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा।

डीएम के निर्देश पर बुधवार को औषधि निरीक्षक अनीता कुरील के नेतृत्व में छापा मारने की कार्रवाई हुई। ढोलबजवा बाजार में बगैर लाइसेंस के संचालित रामशबद की राज मेडिकल स्टोर पर टीम ने छापेमारी कर करीब 1 लाख 60 हजार रुपये कीमत की दवाओं को जब्त कर लिया। साथ ही तीन अलग-अलग दवाओं के नमूने को जांच के लिए भेजा गया। औषधि निरीक्षक अनीता कुरील ने बताया कि आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। कहा कि जिले में यदि कोई मेडिकल स्टोर बगैर लाइसेंस व मानक के विपरीत चलता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि टीम लगातार जिले में जांच अभियान चला रही है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

बुधवार को औषधि निरीक्षक अनीता कुरील व औषधि निरीक्षक अयोध्या सुमित वर्मा की संयुक्त टीम ने आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर न्यौरी मार्ग स्थित ढोलबजवा बाजार में बगैर लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। बताया जाता है कि बीते दिनों एक व्यक्ति ने डीएम सैमुअल पॉल एन ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि बगैर में बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 13 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट