बिना लाइसेंस सेनेटाइजर बना रही फर्म पर औषधि विभाग की रेड 

जयपुर। औषधि नियंत्रक विभाग ने निर्माण का लाइसेंस लिए बिना सेनेटाइजर बना रही एक फर्म पर रेड की। मौके से टीम ने फर्म की मशीनें और बोतलें जब्त की हैं। औषधि नियंत्रक दिवाकर पटेल के निर्देशन में पांच औषधि नियंत्रण अधिकारी की टीम ने वीकेआई में अंकित फार्मूलेशन फर्म पर छापा मारा। औषधि नियंत्रक दिवाकर पटेल ने बताया कि फर्म संचालक के पास फूड और ड्रग लाइसेंस था, लेकिन मैन्यूफेक्चरिंग का लाइसेंस नहीं था। इसके बावजूद वह सेनेटाइजर बना रहा था। औषधि नियंत्रण अधिकारी सिंधू शर्मा ने बताया कि फर्म संचालक ऑर्डर लेकर ही सेनेटाइजर बनाता था। फर्म संचालक विकास खंडेलवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।बताया जा रहा है कि विभाग के एक अधिकारी ने अपने उच्चाधिकारी को बिना सूचित किए टीम भेजकर फर्म पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की थी। टीम ने सिर्फ सैम्पल लेकर बात खत्म कर दी। इस बात की सूचना जब विभाग के उच्चाधिकारी को लगी तो उसने पांच औषधि नियंत्रण अधिकारियों की टीम को कार्रवाई करने भेजा। टीम ने फर्म से सामान जब्त किया।
औषधि नियंत्रक दिवाकर पटेल ने बताया कि विभाग के ही एक अधिकारी को कार्रवाई से पहले उच्चाधिकारी को सूचित कर अनुमति लेनी चाहिए थी। लेकिन हमें बताया ही नहीं। सरकार यदि पूछेगी तो वस्तुस्थिति से अवगत करवाया जाएगा।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 16 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC