बिहार के 3 जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग में 1.6 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

Bihar Health Department: बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव  (Tejashwi Yadav) ने स्वास्थ्य विभाग (Bihar Health Department) नौकरी का ऐलान किया है। मंगलवार को सदन में उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही बहाली की जायेगी 1.6 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी।

3 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज (Bihar Health Department)

साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना के पीएमसीएच की तरह दरभंगा के डीएमसीएच को भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा करते हुए कहा कि सुपौल, मुंगेर और गोपालगंज में नए मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे। बिहार के हर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा ताकि लोगों को पटना ना आना पड़े।

डॉक्टरों पर की जायेगी कार्रवाही 

तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया है कि सरकार अब स्वास्थ्य कर्मचारियों की ढ़िलाई को बर्दास्त नहीं करेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि लंबे वक्त से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 700 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। कैबिनेट की एक बैठक में ऐसे 70 अनियमित अधिकारियों की बर्खास्तगी के आदेश पारित किए गए हैं। सदन में तेजस्वी यादव के भाषण के बाद स्वास्थ्य विभाग की बजटीय मांग को विपक्ष की अनुपस्थिति में ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

आठ हजार नए पद सृजित किए गए 

स्वास्थ्य विभाग में 1.60 लाख नए भर्तियों के साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा है कि आठ हजार नए पद सृजित किए गए हैं। आशा-ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय को बढ़ाया जाए इस पर भी विचार हो रहा है। एएनएम और हेल्थ मैनेजर का भी स्टेट कैडर बनेगा। नयी रेफरल पॉलिसी से प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाएगी। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जिला अस्पताल के बाद अब मिशन 60 पीएचसी तक लागू होगा ताकि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा लोगों को मिल पाए।

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, डिजिटल समाधान से स्वास्थ्य सेवाओं में आयेगी क्रांति

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन