स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, डिजिटल समाधान से स्वास्थ्य सेवाओं में आयेगी क्रांति

Mansukh Mandaviya: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा आयोजित ‘डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक सम्मेलन-सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज अंतिम नागरिक तक ले जाना’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डि़जिटल समाधान स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति ला सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश का लक्ष्य संस्थागत ढांचे के रूप में डिजिटल स्वास्थ्य पर एक वैश्विक पहल शुरू करना है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस ढ़ाचे का मुख्य उद्देश्य  डिजिटल स्वास्थ्य के लिए वैश्विक प्रयासों में सामंजस्य स्थापित करना और अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग के साथ डिजिटल समाधान को बढ़ावा देना है।

 डिजिटल स्वास्थ्य, सेवाएं प्रदान करने में कारगर पहल : Mansukh Mandaviya

डिजिटल स्वास्थ्य के पहलू को बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि  डिजिटल स्वास्थ्य, सेवाएं प्रदान करने में कारगर पहल है और इसमें समग्र सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज लक्ष्यों को सहायता प्रदान करने की क्षमता है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीतियां विभिन्न पथ-प्रवर्तक डिजिटल स्वास्थ्य हस्तक्षेपों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई हैं जो उपलब्धता, पहुंच और सामर्थ्य तथा स्वास्थ्य सेवाओं की समानता सुनिश्चित करती हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से हम प्रौद्योगिकियों के अनुकूलन और लोकतंत्रीकरण के जरिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज लक्ष्यों को हासिल करने के लिए डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं को बढ़ावा देने के बारे में आम सहमति बना रहे हैं।

भारत ने वासुदेव  कुटुम्बकम का धर्म अपनाया 

मनसुख मांडविया ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम के लोकाचार के अनुरूप, भारत ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए दूसरे देशों  कोविन, वैक्सीन, ई-संजीवनी और आरोग्य सेतु को डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं के रूप में उपलब्ध कराया है, जो वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और महत्त्वपूर्ण स्वास्थ्य समाधानों तक एक समान पहुंच प्रदान करने के बारे में हमारी भूमिका का एक बहुत बड़ा उदाहरण है।

पंजाब में नशीली गोलियां जब्त, राजस्थान से पैदल आ रहे थे तस्कर

कोरोना महामारी के दौर में भारत ने दुनिया भर में खासतौर पर मध्यम और निम्न आय के देशों को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

 

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए