बिहार में ड्यूटी से गायब सरकारी डॉक्टरों को जारी हुआ नोटिस

Bihar Health Department: बिहार स्वास्थ्य विभाग (Bihar Health Department) की ओर से ड्यूटी से गायब चल रहे सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाही होने वाली है। पटना प्रमंडल में पांच दर्जन से अधिक ऐसे डॉक्टरों को चिन्हित किया गया है जो लंबे वक्त से अपनी ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। अब राज्य सरकार इन डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाही करने की तैयारी में जुटी हुई है।

पटना प्रमंडल के 62 डॉक्टरों पर कार्रवाही (Bihar Health Department)

पटना प्रमंडल के 62 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाही हो सकती है। दरअसल पटना प्रमंडल के 62 ऐसे डॉक्टरों को चिन्हित किया गया है जो कई महीनों ही नहीं बल्कि कई सालों से अपनी ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। इन डॉक्टरों को बिहार स्वास्थ्य  विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी करके इन डॉक्टरों से अपनी ड्यूटी से गायब रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया है यदि इस नोटिस के बावजूद ये डॉक्टर  ड्यूटी ज्वाइन नहीं करते हैं तो इन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। इस संबंध में संयुक्त सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है।

कई सालों से ड्यूटी से गायब डॉक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन तमाम डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है जो कई सालों से ड्यूटी से गायब हैं। पहले ही इन डॉक्टरों को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सफाई देने का मौका दिया गया था। 62 डॉक्टर पटना प्रमंडल के अधीन काम कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा डॉक्टरों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी 

स्वास्थ्य विभाग की कमान अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के हाथों में है। डिप्टी सीएम इस मामले को बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा है कि डॉक्टरों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम नीतीश कुमार भी इस मामले में काफी सख्त रह चुके हैं। इससे पहले भी ऐसे लापरवाह डॉक्टरों को नौकरी से निकाला जा चुका है। कुछ ऐसा ही रवैया डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का भी है। वो कई बार आधी रात को अस्पतालों के निरीक्षण के लिए निकल जाते हैं।

Also Read: अस्पतालों में अवैध रुप से चल रहे ऑपरेशन थियेटर्स हुए सील

 

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट