बिहार में हाइड्रोसील के ऑपरेशन की जगह लड़के की कर दी नसबंदी 

बिहार: बिहार स्वास्थ्य विभाग की एक बार फिर से बड़ी लापरवाही सामने आयी है। यहां पर एक कुंवारे लड़के के हाइड्रोसील के ऑपरेशन करने की जगह डॉक्टरों ने उसकी नसबंदी कर डाली। ये पूरा मामला कैमूर के  जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

बिहार स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही 

बिहार स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। कैमूर के चैनपुर के जगरिया गांव निवासी रामदहीन सिंह यादव का बेटा मनका यादव को हाइड्रोसील की बीमारी थी। इसके बढ़ते आकार के कारण वो परेशान था। गांव की आशा कार्यकर्ता के सुझाव पर मनका यादव हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के लिए चैनपुर अस्पताल में भर्ती हुआ था। अस्पताल में मनका यादव को ऑपरेशन के लिए ले गए लेकिन वहां हाइड्रोसील की जगह युवक की नसबंदी कर दी गई। जब इस बात की जानकारी परिवार को लगी तो उनके होश उड़ गए। परिवार को चिंता सता रही है कि बेटे की शादी भी नहीं हुई है नसबंदी के बाद अब उससे कौन लड़की शादी करेगी।

अब आंख के आंसू से होगी कोविड की जांच

https://medicarenews.in/news/35677

परिवार के पास इलाज के पैसे नहीं 

पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके बेटे के ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर ने मरीज और परिजनों से कहा कि हमने नसबंदी का ऑपरेशन कर दिए हैं हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के लिए किसी प्राइवेट अस्पताल में पैसा है तो लेकर जाओ। पीड़ित परिवार गरीब है इसलिए प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करवाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। इसलिए आशा के सहयोग से सरकारी अस्पताल में हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराना चाहता था, लेकिन वहां युवक की नसबंदी ही कर दी गई। परिवार ने बताया कि ऑपरेशन करने के बाद इस बात की हम लोगों को जानकारी दी गई है। आपरेशन से पहले हम में से किसी से भी पूछा तक नहीं गया था।

युवक ने कहा मेरी कैसी होगी शादी 

पीड़ित युवक मनका ने कहा कि मेरा हाइड्रोसिल बढ़ गया था जिसको लेकर सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन करने आया था। मेरा ऑपरेशन भी हुआ  लेकिन हाइड्रोसिल के बदले नसबंदी का ऑपरेशन हुआ। अब कैसे शादी होगी और कैसे दूल्हा बनूंगा। मेरे पिता बनने का सपना को डॉक्टर ने चकनाचूर कर दिया।  युवक की आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्य टीम का गठन कर दिया गया है। टीम 48 घंटे में रिपोर्ट देगी।

 

 

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 7 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 13 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची