बीएसएफ ने फेंसिडिल की 603 बोतलें जब्त की

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में दो अलग-अलग अभियानों में 1,18,496 रुपये मूल्य की 603 बोतले फेंसिडिल की जब्त की। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि तस्कर इस खेप को भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में थे। अधिकारी ने कहा कि पहली घटना में, बॉर्डर आउटपोस्ट अंगरेल, पांचवीं बटालियन के जवानों ने अपने क्षेत्र में कुछ संदिग्ध हलचल देखी।

पहली घटना में 453 फेंसिडिल बोतलें जब्त की

अधिकारी ने कहा कि जवानों ने देखा कि कुछ तस्कर हाथों में बैग लेकर डोमिनेशन लाइन की ओर आ रहे हैं. उन्होंने तस्करों को ललकारा और रुकने को कहा। जवानों को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। इसके बाद, जवानों ने इलाके की तलाशी के दौरान 453 बोतल फेंसिडिल जब्त की। उन्होंने बताया कि दूसरी घटना में सीमा चौकी कालूपोटा-द्वितीय, 153 बटालियन के जवानों ने 150 बोतल फेंसेडिल जब्त किया।

अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई बोतलों को संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है। बीएसएफ, दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता, डीआइजी एके आर्य ने कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा पार अपराध और तस्करी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी