स्कूल के बाहर नशीली दवा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्कूल परिसर के पास नशीली दवा बेचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि स्कूल परिसर के बाहर नशीली दवाएं बेचने का कारोबार चल रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है उनके पास नशीली दवाएं बरामद की है।

आरोपियों के पास 1440 नग स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन कैप्सूल (नशीली दवा)  बरामद 

सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से मेटगुड़ा इलाके के रेलवे स्कूल के पास नशीली दवा बेचने वालों की सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाही करते हुए पनारपारा में रहने वाले 2 आरोपी त्रिलोचन बघेल और प्रकाश राव को पुलिस ने पकड़ा। दोनों आरोपियों के पास से एक हरे और काले रंगे के झोले के अंदर छह पैकेट में कुल 1440 स्पॉस पीवॉन कैप्सूल, नगद 120 रुपये, मोबाइल जब्त किया गया है।

आरोपी त्रिलोचन बघेल (24) निवासी ग्राम रामपाल खालेपारा, थाना बस्तर और प्रकाश राव उर्फ चारू (26) निवासी प्रवीर वार्ड पनारापारा लालबहादुर स्कूल के पास को पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें- पार्सल में प्रतिबंधित दवाओं की खेप जब्त

आपको बता दें कि बोधघाट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर बोधघाट थाना प्रभारी निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में टीम ने जवाहर नगर वार्ड स्थित मेटगुड़ा रेलवे स्कूल के पास से दो लड़कों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में सभी ने अपना नाम पता बताते हुए जगदलपुर का निवासी होना बताया। हालांकि पुलिस ने नशीली दवाई बेचने का कारोबार करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी