बीमार होने से पहले जांच लें अपनी जेब

अम्बाला। कुछ समय से सुगबुगाहट मिल रही थी कि चीन से आने वाली दवाओं के रॉ मेटेरियल (कच्चे माल) के दामों में उछाल आने वाला है परंतु इतना उछाल आएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। अब रॉ मेटेरियल के दामों में 50 से 80 पर्सेंट बढ़ोतरी हो गई है। कई दवाओं के कच्चे माल में 700 गुना का उछाल भी देखने को मिल रहा है। दवाओं के रॉ मेटेरियल का कारोबार करने वालों ने मेडिकेयर न्यूज़ से विचार सांझा करते हुए कहा कि यह साल अब तक का रिकॉर्ड उछाल है।

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में रेट और बढ़ सकते हैं जिससे दवाओं के निर्माण के पश्चात रोगी तक पहुंचते हुए दवाओं के दाम में अप्रत्याशित उछाल आना स्वाभाविक है।  विशेषज्ञों का मानना है कि यह उछाल चाइना के बाजार पर पूर्णतया निर्भर करता है। यदि चाइना में दवाओं के कच्चे माल की किल्लत आती है तो उसका सीधा असर भारत में बड़े पैमाने पर दिखता है क्योंकि आज भारत में दवा निर्माता अधिकतर चाइना से दवाओं का कच्चा माल मंगवा कर उसे तैयार कर गोली कैप्सूल इंजेक्शन पाउडर का रूप देकर देश में उतारते हैं। दरअसल, चाइना को एकमात्र सस्ते माल का स्रोत मानकर जब दवा निर्माता कच्चा माल उठाते हैं और अपनी निर्भरता चाइना पर दर्शाते है तो ऐसे में चाइना अपनी मनमानी करने का मन बना लेता है। इससे वह भारत में अपने मनमाने दामों पर दवाओं के कच्चे माल को उपलब्ध करवा रोगियों के उपचार में अपने अस्तित्व का एहसास करवाता है कि मैं चाहे यह करूं या वह करूं, भारत के दवा निर्माताओं को मानना ही होगा।

फिलहाल चाइना से आने वाले माल के असर से बेखबर सरकार नित नए कानून बनाने पर व्यस्त है, जबकि विदेश नीति को ध्यान में रखते हुए भारत में रोगियों के स्वास्थ्य चिंतन में बाधा बन रहे चाइना की विदेश नीति पर केंद्र सरकार को अधिक ध्यान देना होगा । दवा निर्माताओं एवम रॉ मेटीरियल का व्यापार करने वालों ने बताया कि आने वाले 2-3 महीने अग्नि परीक्षा समान हो सकते हैं। इसके बाद ही कुछ राहत मिलने की उम्मीद लग रही है परंतु यह भविष्य के गर्भ में है कि दवाओं का कच्चा माल सस्ता होगा या आमजन को महंगे इलाज के चलते बीमार होने से पहले अपनी जेब की तरफ देखना होगा या फिर सरकार कुछ सोचेगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई