बेधड़क चल रहें बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी सेंटर

सुरियावां (भदोही)। बगैर लाइसेंस के कई मेडिकल स्टोर चलाए जा रहें है। जिसको लेकर लगातार करवाई भी की जा रही है। बता दें कि मेडिकल स्टोर संचालक बेधड़क होकर दवा की दुकाने चला रहें है। जिले में बगैर लाइसेंस और पंजीयन मेडिकल स्टोर, पैथालाजी संचालित किए जा रहे हैं। संचालकों पर कार्रवाई को लेकर जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। ज्ञानपुर सहित अन्य नगरीय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में दुस्साहिक तरीके से संचालक स्टोर संचालित कर रहे हैं।

अकेले ज्ञानपुर में दर्जनों मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। दुर्गागंज त्रिमुहानी से लेकर पशु चिकित्सालय तक कई मेडिकल स्टोर देखे जा सकते हैं। नगर निवासी शिवशंकर की ओर से अस्पताल के आस-पास अनाधिकृत रुप से संचालित मेडिकल स्टोर की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार चक का कहना है कि अनाधिकृत कारोबारियों की जांच के अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल स्टोर और पैथालाजी केंद्रों को संचालित करने के लिए डिग्री की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही संबंधित विभाग से इसे पंजीकृत भी कराना होता है। मनमानी को रोकने के लिए सब कुछ आनलाइन कर दिया गया है। इसके बाद भी बेधड़क मेडिकल और पैथालाजी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। समय-समय पर अधिकारी इसकी जांच भी करते रहते हैं लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 0 views

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views