सार्स-कोव-2 वायरस के खिलाफ प्रभावी हो सकती मिश्रित दवा: शोध

नई दिल्ली। कोविड-19 का कारण बनने वाले सार्स-कोव-2 वायरस के खिलाफ यह दवा प्रभावी हो सकती है। दो दवाओं का यह मिश्रण संक्रमण को रोक सकता है। वायरेसेस पत्रिका में परीक्षण के प्रारंभिक नतीजों को प्रकाशित किया गया है। अध्ययन के मुताबिक, एंटीवायरल दवाओं नफामोस्टेट और पेगासिस का संयुक्त उपयोग सभी जरूरतों के लिहाज से प्रभावी पाया गया है। नार्वे की नार्वेजियन यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी (एनटीएनयू) के प्रोफेसर डेनिस कैनोव ने कहा, “दवाओं का यह संयोजन संक्रमण को रोकने में प्रभावी पाया गया है।”

पशुओं पर किए गए परीक्षण के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। कोरोना वायरस (कोविड-19) से मुकाबले में एक नई मिश्रित दवा में उम्मीद की नई किरण दिखी है। शोधकर्ताओं ने बताया कि यह परीक्षण चूहों पर किया गया है। इसका यह मतलब नहीं है कि यह मिश्रण इंसानों पर भी काम कर सकता है। वे पहले से ही कोरोना के खिलाफ नफामोस्टेट को लेकर परीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के खिलाफ मोनोथेरेपी के तौर पर नफामोस्टेट का उपयोग किया जा रहा है और जापान व अन्य स्थानों पर गहन परीक्षण भी चल रहा है।

जबकि अभी हेपेटाइटिस सी के उपचार में मुख्य रूप से पेगासिस का उपयोग हो रहा है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इन दोनों दवाओं का संयोजन सकारात्मक रूप से प्रभावी प्रतीत हुआ है। उपचार के लिए इस दवा संयोजन की निम्न खुराक की जरूरत पड़ सकती है। इससे कई जिंदगी बच सकती है।

 

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 0 views

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 0 views

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 0 views

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 0 views

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 0 views

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views