ब्रांडेड की कीमत पर बिक रहीं जेनरिक दवाइयां

हरदोई (उत्तर प्रदेश)। मरीजों को अब ब्रांडेड के साथ-साथ जेनेरिक दवाइयां भी दर्द देने लगी हैं। प्रिंट रेट की आड़ में पांच रुपए की गोली 35 रुपये में बेची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि कई जेनरिक दवाएं तो ब्रांडेड से भी महंगी बेची जा रही हैं। यह पूरा खेल दवा निर्माता कंपनी, दवा विक्रेता व डॉक्टरों की सांठगांठ से चल रहा है।
गौरतलब है कि ब्रांडेड व जेनेरिक दवाएं मल्टीनेशनल कंपनियां बना रही हैं। इनकी एमआरपी में खास अंतर नहीं होता। जिले में करीब 655 दवा दुकानें हैं। इसमें 300 होल सेलर हैं। बाकी सभी रिटेलर हैं। बाकी अस्पतालों में भी दवा स्टोर चलते हैं। इनमें से अधिकतर में जेनरिक दवाओं से लाखों रुपये की चपत मरीजों को लग रही है। पैरासिटामॉल हो या फिर आयरन या अन्य कोई भी दवा, सभी में खेल हो रहा है। दवा दुकानदार अखिलेश गुप्ता बताते हैं कि जेनरिक दवाएं भी कंपनियां अलग-अलग कीमत में बेचती हैं। मूल कीमत से कई गुना अधिक एमआरपी अंकित की जाती है। ड्रग प्राइज कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीयू) में शामिल दवाओं के रेपर पर मूल कीमत से ज्यादा एमआरपी होती है। आम ग्राहक को नहीं पता होता कि यह जेनेरिक दवा है। दवा कंपनियां अपनी मर्जी या चिकित्सक और केमिस्ट की मर्जी से एमआरपी प्रिंट कराती हैं। जेनरिक दवाओं की बिक्री कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा होती है। अमूमन जो जागरूक होते हैं वह चिकित्सक की लिखी दवाई ही लेते हैं। कस्बों में चिकित्सक पर्चों में ऐसी जेनरिक दवाई लिखते हैं कि उनकी भाषा दवा दुकानदार ही पढ़ पाते हैं। मरीज या तीमारदार समझ ही नहीं पाता कि दवा की कंपनी लिखी है या सॉल्ट, वह बस दवा लेकर चला जाता है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिशएन के सचिव नितीश मुखर्जी का कहना है कि कंपनियां कुछ भी एमआरपी लिख देती हैं। ज्यादातर दुकानदार उसी के आधार पर दवा बेचते हैं। सरकार को एमआरपी तय करनी चाहिए।

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 13 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट