गलत इंजेक्शन ने छीन ली मासूम की रोशनी और आवाज

मीरजापुर (उप्र)। एक चिकित्सक की लापरवाही ने दो वर्षीय बच्ची की आंखों की रोशनी और आवाज चले जाने का मामला सामने आया है। गलत दवा के रिएक्शन से बच्ची के पैर भी हिलना-डुलना बंद हो गए। परिजनों ने शिकायत की तो प्रशासन ने क्लीनिक सील कर दिया लेकिन लापरवाह आरोपी चिकित्सक पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे निराश बच्ची के परिजन अधिकारियों के दरवाजे पर न्याय की गुहार लगाते फिर रहे हैं।
गौरतलब है कि अदलहाट थानाक्षेत्र के डेहरी ग्राम निवासी रामआसरे पटेल पुत्र पन्नालाल पटेल की दो वर्षीय पुत्री आकांक्षा को बुखार-उल्टी की शिकायत होने पर परिजन उसे लेकर इलाज के लिए वाराणसी जा रहे थे। तभी किसी व्यक्ति ने उन्हें नरायनपुर के एक चिकित्सक के बारे में बताया और अच्छे इलाज का भरोसा दिया। यह विश्वास कर परिजन बच्ची को इलाज के लिए उस चिकित्सक के पास पहुंचे। पिता रामआसरे ने बताया कि साधारण बुखार व उल्टी की समस्या होते हुए भी चिकित्सक ने 11 दिन अस्पताल में बच्ची को भर्ती रखा व ग्लुकोज चढ़ाते रहे। इसी दौरान बच्ची को गलत इंजेक्शन लगा दिया जिसने उसकी हंसती-खेलती जिंदगी पर मानो ग्रहण लगा दिया। बच्ची की आंख की रोशनी चली गई, बोलना तथा हाथ-पैर हिलना ही बंद हो गए। बच्ची की हालत बिगड़ी तो चिकित्सक ने परिजनों को भला-बुरा कहकर अस्पताल से निकाल दिया। परिजन उसे लेकर बीएचयू इमरजेंसी पहुंचे, जहां उसकी हालत देखते हुए भर्ती से इनकार कर दिया गया। मजबूरन परिजन बच्ची को लेकर वापस घर चले आए और तब से वे मासूम की आवाज सुनने को भी तरस गए हैं। पिता रामआसरे का कहना है कि नियति ने उसकी बिटिया को इस हाल में पहुंचा दिया और शिकायत के बाद सिर्फ क्लिनिक सील किया गया है, जो कुछ दिनों में खोल दिया जाएगा। जबकि चिकित्सक पर कार्रवाई नहीं हो रही। अब खुद को सीएमओ आफिस का बाबू बताने वाला शख्स फोन करके परिजनों को 50 हजार रुपये लेकर सुलह करने का दबाव बना रहा है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी