बड़ी लापरवाही :रिपोर्ट आए बिना ही घर भेजे 15 पॉजिटिव मरीज, जांच के आदेश 

हमीरपुर। कोरोना वायरस से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अधिकारियों की भयंकर लापरवाही सामने आई है। यहां एक क्वारंटीन सेंटर में भर्ती 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आए बिना ही घर भेज दिया गया। मामला सामने आते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अब जांच के आदेश दिए गए हैं। 

हमीरपुर के एक क्वारंटीन सेंटर में भर्ती 15 मरीजों को स्वस्थ बताकर घर भेज दिया गया, बाद में शिमला से उनकी कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सभी कोरोना संक्रमितों को घर से कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि एसडीएम भोरंज ने सभी पॉजिटिव लोगों को घर भेजने के आदेश जारी किए थे। जिला प्रशासन ने मामला संज्ञान में आते ही जांच बिठा दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल आईएचबीटी पालमपुर भेजे थे। बताया जा रहा है कि सैंपल जांच रिपोर्ट आने से पहले ही सभी को बुधवार को घर भेज दिया गया। लेकिन जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। सभी को कोविड केयर सेंटर हमीरपुर शिफ्ट किया। संक्रमित मरीजों को घर भेजने से मुश्किलें और बढ़ सकती हैं क्योंकि परिवार के दूसरे सदस्य भी इनके संपर्क में आए होंगे। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चन सोनी ने कहा कि इस मामले की पड़ताल की जा रही है। राज्य सरकार ने भी पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। जांच के बाद प्रशासनिक अफसरों समेत अस्पताल प्रशासन के भी कई अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

सभी कोरोना संक्रमित मुंबई से हमीरपुर लौटे थे और इन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी, नादौन में क्वारंटीन किया गया था। हमीरपुर के डीसी हरिकेश मीणा ने बताया कि इनकी पहली टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन  इनकी दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि बुधवार दोपहर को ही इन्हें पहली जांच रिपोर्ट के आधार पर घर भेज दिया गया। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी को वापस लाकर आइसोलेट किया गया है और इलाज किया जा रहा है।

इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सबसे अधिक 78 पर पहुंच गया है, इनमें सक्रिय मामले 71 हैं। हमीरपुर जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 30 जून तक कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है जबकि देशभर में लॉकडाउन अभी 31 मई तक ही लागू है।

  • Related Posts

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 4 views
    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 5 views
    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 6 views
    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 4 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 4 views
    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 16 views
    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC