भागीरथ पैलेस : दवा मंडी में नशे का कारोबार

नई दिल्ली: राजधानी का भागीरथ पैलेस देशभर में दवा की बड़ी मंडी के रूप में प्रसिद्ध है। सूत्रों की मानें तो महीने में करोड़ों का दवा कारोबार करने वाले इस बाजार से नशीली और प्रतिबंधित दवाएं देश के कौने-कौन में पहुंचती है। पंजाब-हरियाणा-राजस्थान, यूपी के दवा सप्लायर तो रेल यात्रा के मार्फत डेली पैसेंजरी करते हैं। ऐसा भी नहीं कि ड्रग विभाग यहां होने वाले कारनामों से पूरी तरह अनजान है लेकिन यहां के कारोबारियों की जड़े इतनी गहरी और हाथ इतने लंबे हैं कि विभाग की पहुंच कई बार कमजोर हो जाती है। बीते कल के ताजा मामले को ही देख लीजिए।

ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की टीम ने रेड डालकर भागीरथ प्लेस स्थित दवा मार्केट से अवैध दवाओं का जखीरा जब्त किया गया है। इनमें 50 हजार से अधिक गोलियां नशे के लिए इस्तेमाल होती हैं। कोतवाली पुलिस ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट को सूचना मिली थी कि भागीरथ प्लेस की दुकान में अवैध दवाएं रखी गई हैं। जानकारी के आधार पर राम गली स्थित एक दुकान में रेड की तो वहां से उन्हें भारी मात्रा में अवैध दवाएं मिलीं। संबंधित दुकानदार के पास इनका कोई लाइसेंस नहीं मिला। जब्त दवाओं में लगभग 50 हजार नशीली गोलियां मिली हैं। इन दवाओं को बिना लाइसेंस के एकत्रित करना गंभीर अपराध है। नशे के बाजार में इन दवाओं को ऊंची कीमत पर बेचा जाता है। इसके चलते कुछ दवा विक्रेता इन दवाओं का अवैध कारोबार करते हैं।

नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले संगठनों की मानें तो उनकी तरफ से अकसर तथ्यों के साथ भागीरथ पैलेस में नशा सप्लाई होने की सूचनाएं ड्रग विभाग को दी जाती हैं लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होती। शायद यही वजह है कि कभी-कभार की कार्रवाई से नशा बेचने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता और धंधा खूब फल-फूल रहा है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 23 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 18 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 16 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची