भारतीय कंपनी ने बनाया सस्ता-अत्याधुनिक वेंटिलेटर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने देश में पैर पसार लिए हैं जिसे रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया है। साथ ही शोधकर्ता संक्रामक महामारी कोरोना वायरस का इलाज ढूंढने में लगे हुए हैं।  इस महामारी को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बनाने वाली एक स्टार्टअप कंपनी ने कोरोना से लड़ने के लिए बेहतरीन वेंटिलेटर तैयार करने में सफलता हासिल की है।  
कंपनी ने इस वेंटिलेटर को अनुभवी और बेहतरीन टीम की मदद से बनाया है।  इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बनाने वाली कंपनी ने अत्याधुनिक वेंटिलेटर कोरोना वायरस मरीजों को देखते हुए बनाया है। जो कि न सिर्फ कीमतों में सस्ता साबित हो सकता है बल्कि इस वेंटिलेटर में कई खासियत हैं।  यह अत्याधुनिक वेंटिलेटर पोर्टेबल और बैटरी बैकअप से लैस है। 
कंपनी मालिक आशीष का कहना है कि हमें इंतजार है कि भारत सरकार इस अत्याधुनिक वेंटिलेटर को बनाने की अनुमति प्रदान करे ताकि हम अपने प्रोडक्शन की शुरुआत कर सकें।  इस कंपनी से जुड़े अनुभवी लोगों की माने तो अभी तक कोरोना वायरस ने जिस तरह से दुनिया भर को प्रभावित किया है वह भयावाह है। 
सभी कोरोना वायरस के मामलों में एक बात की समानता देखी गई है कि कोरोना वायरस इंसानी शरीर में सबसे ज्यादा फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है।  इससे मरीज को सांस लेने में दिक्कत पैदा होती है।  कोरोना वायरस को देखते हुए इस कंपनी ने मात्र 30  हजार की कीमत का यह पोर्टेबल और बैटरी बैकअप से लैस वेंटिलेटर बनाया है।  यह पोर्टेबल वेंटिलेटर तमाम मरीजों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।  इसे ऑपरेट करना भी बेहद आसान है।  महज एक या दो घंटे की ट्रेनिंग के बाद कोई भी शिक्षित व्यक्ति इसे आसानी से इस्तेमाल करना सीख सकता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि हर रोज 6 हजार से ज्यादा व्यक्तियों को वेंटिलेटर की सुविधा समय पर न मिलने से मौत हो जाती है। कंपनी से जुड़े अनुभवी लोगों का कहना है कि इस कंपनी को अभी वेंटिलेटर बनाने की और इसके इस्तेमाल करने की परमिशन भारत सरकार से नहीं मिली है लेकिन अगर भारत सरकार इन्हें यह अनुमति दे देती है तो यह दुनिया का पहला सबसे सस्ता वेंटिलेटर जरूर साबित होगा। 
  • Related Posts

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 5 views
    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 7 views
    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 9 views
    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 5 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 5 views
    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 18 views
    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC