भारत ने ग्लोबल फार्मा के आईड्रॉप को बताया स्टैंडर्ड, अमेरिका ने दिखाया था रेड सिंग्नल

Eye Drop Issue: हाल ही में चेन्नई में स्थित भारतीय फार्मा कंपनी ग्लोबल फार्मा के द्वारा निर्मित आईड्रॉप को (Eye Drop Issue) अमेरिकी बाजार से वापस मंगवा लिया गया।  अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) ने आरोप लगाया कि इस ड्रॉप के इस्तेमाल से अमेरिका में कई लोगों की आंखों में संक्रमण हो गया, आंखों की रोशनी चली गई साथ ही मौत भी हो गई।  इन आरोपों के बाद ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर द्वारा निर्मित आईड्रॉप ‘आर्टिफिशियल टीयर्स’ की भारत में जांच की गई थी। जांच में आईड्रॉप मानकों पर खरा उतरा है। उसमें किसी तरह की कोई कमी नहीं पायी गई है।

‘आर्टिफिशियल टीयर्स’ के सैंपल स्टैंडर्ड क्वॉलिटी (Eye Drop Issue) 

बताया जा रहा है कि  जांच के लिए ‘आर्टिफिशियल टीयर्स’ के जो सैम्पल्स लिए गए थे, उनके नतीजों में यह सामने आया है कि ये स्टैंडर्ड क्वॉलिटी पर बिल्कुल खरे उतरे हैं। सीडीएससीओ और तमिलनाडु ड्रग रेगुलेटर ने फरवरी में कंट्रोल्ड सैम्पल्स और ‘आर्टिफिशियल टीयर्स’ को बनाने में इस्तेमाल होने वाले रॉ मटिरियल्स का सैम्पल लिया था। यूएसएफडीए (US FDA) ने अब तक कुछ नहीं कहा है, तो  सीडीसी के हवाले से आ रही खबर के बाद ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इस खबर पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर लिखा है कि आपका क्या मानना है? डीसीजीआई को यूएसएफडीए के जवाब का इंतजार है। जब Artificial Tears को लेकर दो महीने पहले खबर आई, तब से  यूएसएफडीए ने ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर के किसी भी प्रोडक्ट को अब तक प्रतिबंधित नहीं किया है।

जांच होने के बाद भारत की ड्रग रेगुलेटर सीडीएससीओ ने अमेरिका की ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए से सम्पर्क किया है और उनसे उनका कमेंट मांगा  है।

अमेरिका का दावा आई ड्रॉप से 55 लोगों को संक्रमण हुआ 

एफडीए ने इससे पहले भी दावा किया था कि चेन्नई में स्थित ग्लोबल फार्मा के द्वारा बनाई गई आई ड्रॉप के इस्तेमाल से 55 लोगों की आंखों में संक्रमण की समस्या हो गई। जबकि 8 लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी है वहीं 3 लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- 1 अप्रैल से सस्ती हुईं 651 जरुरी दवाएं

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई