NMC ने मेडिकल छात्रों के लिए जारी किए निर्देश

NMC Guidelines: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC Guidelines)  की ओर से डॉक्टरों, मेडिकल प्रोफेसर, और मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  इन दिशा-निर्देश की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मेडिकल छात्रों और शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे मरीजों की निजता का सम्मान करें और उनके स्वास्थ्य संबंधी या अन्य कोई जानकारियों को सार्वजनिक न करें और दूसरों के साथ शेयर भी न करें।

मरीजों की प्राइवेसी का ध्यान रहें (NMC Guidelines)

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने कहा कि मरीजों की चिकित्सा संबंधी जानकारी की गोपनियता बनाए रखें।  छात्रों के लिए स्थानीय भाषा सीखने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया ताकि मरीजों के साथ प्रभावी ढंग से बातचीत की जा सके और सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लिया जा सके। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि मेडिकल छात्रों से उम्मीद की जाती है कि वे अपने सभी पेशेवर कार्यों के दौरान शालीन और उचित कपड़े पहनें। दिशा-निर्देशों के अनुसार, अपने क्लीनिकल प्रशिक्षण के दौरान मेडिकल छात्रों को रोगियों के समक्ष नम्रता से पेश आना चाहिए।

मरीजों की जरुरत के प्रति संवेदनशील रहें

मेडिकल छात्रों को खुद की देखभाल और एक स्वस्थ जीवन शैली का अपनाने, शराब, तंबाकू से बचने की सलाह भी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि मादक द्रव्यों के सेवन के मामले में छात्रों से उपचार और परामर्श लेने की अपेक्षा की जाती है। ‘व्यक्तिगत विकास से संबंधित जिम्मेदारियों’ के तहत, दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि छात्रों को मरीजों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और चिकित्सा जानकारी की गोपनीयता बनाए रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- भारत ने ग्लोबल फार्मा के आईड्रॉप को बताया स्टैंडर्ड, अमेरिका ने दिखाया था रेड सिंग्नल

एनएमसी के नैतिकता और चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड (ईएमआरबी) के सदस्य डॉ योगेंद्र मलिक की ओर से जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि मेडिकल छात्रों को अपनी हद के बारे में पता होना चाहिए और इलाज के बारे में सलाह देने या अपने शिक्षकों से उचित निर्देश के बिना परामर्श देने से बचना चाहिए।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक