भारत में अनुमान से 3 गुणा ज्यादा टीबी रोगी

दवाइयों के प्रति बीमारी की प्रतिरोध क्षमता में बढ़ोतरी और रोगी में एड्स जैसी दूसरी अन्य बीमारियां मिलने से प्रगति धीमी 
 
नई दिल्ली: दुनिया भर में तपेदिक (टीबी) को खत्म करने की जंग चल रही है लेकिन इस बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित भारत में टीबी मरीजों की संख्या अनुमान से तीन गुणा ज्यादा हो सकती है। चिकित्सा क्षेत्र की पत्रिका, लॉसेंट में ताजा प्रकाशित शोधपत्र में बताया गया कि 2014 के अध्ययन में पाया गया है कि निजी क्षेत्र में करीब 19 लाख से लेकर 53.4 लाख तक मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जोकि सरकारी अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या से दोगुनी है।

इस अध्ययन से पहले अनुमान था कि भारत में करीब 22 लाख तपेदिक के मामले हो सकते हैं, जो दुनिया भर के तपेदिक मामलों का एक-तिहाई है। दुनिया भर में करीब 63 लाख तपेदिक के मरीज होने का अनुमान है। अध्ययन में पता चला कि निजी क्षेत्र जहां टीबी इलाज में मदद करता है। वहीं, अवरोध भी उत्पन्न करता है। हालांकि भारत में टीबी का मानकीकृत इलाज केवल सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा किया जाता है। लेकिन इसका समय पर पता लगाना और निदान करना अनियमित निजी स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़े पैमाने पर उपस्थिति के कारण संभव नहीं हो पा रहा है। अध्ययन में कहा गया है, टीबी की जांच का मुकम्मल ढांचा नहीं होने और इलाज में देरी के कारण भारत में टीबी खत्म होने का नाम नहीं ले रही।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 17 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़